Connect with us

राज्य-राजधानी

रामलला की प्रतिमा मंदिर पहुंची, आज गर्भगृह में विराजित होगी

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या में रामलला की नई प्रतिमा देर शाम मंदिर परिसर पहुंच गई। कमांडो सुरक्षा में ट्रक में प्रतिमा को मंदिर ले जाया गया। आज प्रतिमा को गर्भगृह में विराजित किया जाएगा। बुधवार शाम को 200 किलो वजन की नई मूर्ति का परिसर भ्रमण होना था। लेकिन भारी वजन के चलते फैसला बदला गया। रामलला की 10 किलो चांदी की मूर्ति को रामजन्म भूमि परिसर का भ्रमण कराया गया। इससे पहले दिन में गर्भ गृह की पूजा की गई।
उधर, अयोध्या के लिए बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस सर्विस की दो फ्लाइट शुरू की गई है। ये फ्लाइट कोलकाता और बेंगलुरु से अयोध्या को जोड़ेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअली इनॉगरेशन किया। सिंधिया ने कहा कि 17 दिन के अंदर अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया गया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page