Connect with us

मऊ

रामनिवास मौर्य ने योगासन चैम्पियनशिप में मऊ का बढ़ाया मान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रामनिवास मौर्य, जो प्रधानाध्यापक के रूप में प्राथमिक विद्यालय सौसरवा में कार्यरत हैं ने हाल ही में पांचवीं सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में आठवां स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता 12-15 दिसंबर, 2024 को महात्मा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, तुमकुरू, कर्नाटक में आयोजित की गई थी।रामनिवास मौर्य ने 45-55 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने अद्वितीय योग कौशल और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने देशभर के 39 प्रतिभागियों, जिनमें सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के खिलाड़ी शामिल थे के बीच टॉप-10 में स्थान पाया।

Loading...

उनकी इस उपलब्धि पर मऊ जिले के शिक्षा अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। रामनिवास मौर्य न केवल एक कुशल योगासन खिलाड़ी हैं बल्कि वह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता और डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मऊ के संयुक्त सचिव भी हैं।

उनकी सफलता मऊ जिले के लिए एक प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। रामनिवास मौर्य अब उत्तराखंड में आयोजित होने वाली 38वीं नेशनल गेम्स में भी भाग लेंगे जो उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page