अपराध
रामनगर में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
Loading...
Loading...
वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद में बुधवार को लकी साहनी नामक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सूजाबाद में बांदा रोड स्थित काली माता मंदिर के पास घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना के समय उसके माता-पिता रिश्तेदारी में झारखंड गए हुए थे।
Loading...
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Continue Reading
