गोरखपुर
राप्ती-रोहिणी का जलस्तर घटा, निचले इलाकों में अब भी बाढ़ का असर
गोरखपुर। प्रमुख नदियां राप्ती और रोहिणी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन दोनों अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.24 मीटर ऊपर 75.22 मीटर दर्ज किया गया, वहीं रोहिणी नदी 0.70 मीटर ऊपर 83.14 मीटर पर है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है और कई जगहों पर फसलें जलमग्न हैं।
गांवों में कच्चे रास्तों पर घुटनों तक पानी भरने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। प्रशासन ने राहत केंद्र सक्रिय कर दिए हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की व्यवस्था की है। NDRF और SDRF की टीमें चौबीसों घंटे अलर्ट पर हैं।
Continue Reading
