अपराध
रानीगंज पुलिस को मिली एक दिन में डबल कामयाबी
Loading...
Loading...
प्रतापगढ़। जिले के पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह एवं सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में रानीगंज पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक रोहित कुमार यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुष्कर्म के मामले में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त को थाना क्षेत्र के सिंगाही मोड दुर्गागंज के पास गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम रोहित मोदनवाल है।
Loading...

तो वहीं दूसरी केस में धारा 354 ख पॉक्सो एक्ट के मामले में वारंण्टी अभियुक्त पंकज दुबे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
Continue Reading
