वाराणसी
राजातालाब में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ
डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने प्रचार वाहन को दिखायी हरी झंडी, 20 जनवरी तक चलेगा अभियान
राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह प्रचार वाहन आराजी लाइन विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए जागरूक करेगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ सकें। वहीं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने जानकारी दी कि कृषि विभाग द्वारा संचालित यह जागरूकता अभियान 20 जनवरी तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि विनय कुमार मिश्रा तथा प्राविधिक सहायक अमरजीत और राजकुमार भी उपस्थित रहे।
