Connect with us

अपराध

राजस्थान: बॉर्डर पर मिले अवैध हथियार, गणतंत्र दिवस से पहले बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई

Published

on

राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 ग्लॉक पिस्टल, 8 मैगजीन और 78 कारतूस बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि ये हथियार पाकिस्तान से भारतीय सीमा में लाए गए थे। गणतंत्र दिवस से पहले इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

गुरुवार रात को बॉर्डर के पास हलचल की जानकारी मिलने के बाद BSF ने बीजराड़ थाना क्षेत्र के बीकेडी पोस्ट पर तलाशी अभियान शुरू किया। रेत के टीलों में जमीन में दबे हुए हथियार पाए गए।

BSF और पुलिस ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि और हथियार न छुपे हों।घटना की सूचना मिलते ही BSF के डीआईजी राज कुमार बस्साटा और बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीना मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और ऑपरेशन की निगरानी की।

यह पहली बार नहीं है जब बाड़मेर में इस तरह के हथियार पकड़े गए हैं। 2009 में भी मारूड़ी गांव में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ी गई थी। गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page