Connect with us

खेल

राजस्थान को मिली रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद 186.67 के स्ट्राइक रेट से ‌रियान पराग के नाबाद 84 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

राजस्थान की तरफ से नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए। तो वहीं टी स्टब्स ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाएं।

Loading...

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने सिर्फ चार रन दिए। दिल्ली के पांच गेंदबाजों ने एक-एक विकेट झटकने में कामयाब हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page