Connect with us

गाजीपुर

राजकुमार चौहान हत्याकांड पर सीबीआई जांच और पांच करोड़ मुआवजे की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के दुल्लहपुर स्थित कृणा मैरेज हॉल में रविवार को आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) की ओर से श्रद्धांजलि सभा और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम करीब 3 बजे तक चला। इसमें स्व. राजकुमार चौहान की गोरखपुर में हुई हत्या की सीबीआई जांच, दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान भी किया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने 17 मार्च को हुई राजकुमार चौहान की हत्या को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अन्याय और अपराध के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।

प्रदेश प्रभारी धर्मराज चौहान ने कहा कि आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में चौहान समाज के लगभग 70 लोगों की हत्या हो चुकी है, लेकिन समाज अब तक संगठित नहीं हो पाया है। उन्होंने समाज से जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार नन्दलाल चौहान ने की, जबकि उद्घाटन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान ने किया। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. विनय कुमार सिंह चौहान (जौनपुर), डॉ. हरिकेश चौहान (गाजीपुर), रामचरन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान (मऊ) और हिटलर विश्वकर्मा (मऊ) सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Advertisement

इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीन कुमार सिंह, रामप्रीत चौहान, रामदयाल चौहान (बलिया), टिल्लू चौहान (प्रचार मंत्री, मऊ), सुभाष चौहान, शिवपूजन चौहान, अर्जुन चौहान, राजकुमार राना, रमाकांत राम और रामानंद चौहान समेत कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव मुन्द्रिका चौहान और सह-संचालन अशोक चौहान ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर केदार सिंह चौहान ने संभाली। कार्यक्रम के अंत में राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page