वाराणसी
राइजिंग इंडिया स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
वाराणसी। सुसुवाही स्थित राइजिंग इंडिया स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्रोत्साहन 2024 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश पाठक, वित्त प्रमुख आशुतोष पाण्डेय एवं समन्वयक डॉ.अपर्णा ने माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया।
इस अवसर पर विद्यालय के फाउंडर नीरज पाठक एवं निर्देशिका अंजना पाठक वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर सभी बच्चों को उनके अचीवमेंट्स के लिए बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए।तत्पश्चात बेस्ट स्टूडेंट गर्ल्स ,ब्वॉयज, न्यू कमर्स, प्रॉमिसिंग स्टूडेंट, रेगुलर स्टूडेंट, बेस्ट काउन्सिल मेंबर्स, डिवोटेड स्टूडेंट्स, अचीवर्स ऑफ़ साइंस एग्जिबीशन, क्लास टॉपर्स स्कूल टॉपर्स,बेस्ट पेरेंट्स के अवार्ड दिया गया।जिसमें नित्या, आकृत, माही, राज, अनन्या, शाश्वत, कृष्णाँग, सानवीका,सिद्धार्थ, अंकुश, आराध्या, पार्थ, श्रेया, माहि, एंजेल को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश पाठक ने किया।
