वायरल
रवि किशन भी “नारायण दत्त तिवारी” की तरह बायोलॉजिकल पिता बनने की राह पर ?
शिनोवा कोर्ट के माध्यम से डीएनए टेस्ट के लिए तैयार
आप लोगों को याद है नारायण दत्त तिवारी और रोहित शेखर का एपिसोड। वही कांग्रेस नेता का बायोलॉजिकल बेटा। अब भोजपुरी सिनेमा के स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन संभवतः कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी बनने की राह पर हैं, क्योंकि जो लड़की उन्हें अपना बायोलॉजिक फादर बता रही है।

उसने अपने दावे की पुष्टि के लिए बायोलॉजिकल टेस्ट की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अगर उसका डीएनए रवि किशन से मिल गया तो उनकी भी हालत तिवारी जैसी हो जाएगी। रवि किशन की बायोलॉजिकल बेटी होने का दावा करने वाली 25 वर्षीय शिनोवा ने अपने दावे की पुष्टि के लिए बायोलॉजिकल टेस्ट की मांग की है।


उधर रवि किशन की पत्नी प्रीति ने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 120बी, 195, 386, 388, 504 और 506 के तहत अपर्णा सोनी, उनके पति राजेश सोनी, बेटी शिनोवा सोनी, बेटे सौनक सोनी, विवेक, कुमार पांडे, और यू-ट्यूबर पत्रकार खुर्शीद खान के खिलाफ एफआईआर कराई है। एफआईआर में अपर्णा ठाकुर द्वारा 20 करोड़ रुपए हफ्ता मांगने का भी जिक्र है। अपनी शिकायत में, प्रीति शुक्ला ने आरोप लगाया कि, अपर्णा सोनी ने उन्हें अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की धमकी दी थी। प्रीति शुक्ला ने दावा किया कि अपर्णा ने उनसे कहा था, “अगर तुम बात नहीं मानोगी तो मैं तुम्हारे पति को झूठे बलात्कार के मामले में फंसा दूंगी।”
