वाराणसी
रबी विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत किसानों से गेहूँ क्रय से संबंधित शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
Loading...
Loading...
वाराणसी। वाराणसी मण्डल में रबी विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत किसानों से गेहूँ क्रय से संबंधित शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए कार्यालय सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, वाराणसी सम्भाग, वाराणसी में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका फोन नं0-0542-2501312 है। उक्त नंबर पर किसान गेहूँ क्रय से संबंधित शिकायत सुबह 09:00 से शायं 06:00 बजे तक (रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर) दर्ज करा सकते है। उक्त कन्ट्रोल रूम में निम्न कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है जिनमें यश गुप्ता, विजय शंकर चौबे प्रातः 09:00 बजे से 12:00 मध्यान्ह तक रोहित सिंह व लक्ष्मी यादव 12:00 मध्यान्ह् से 03 बजे अपराह्न तक तथा अभिषेक श्रीवास्तव व दानवीर सिंह 03:00 अपराह्न से 06:00 बजे अपराह्न तक उपस्थित रहेंगे।
Loading...
Continue Reading
