वायरल
रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत, जो हाल ही में फिल्म ‘वेट्टैयन’ को लेकर चर्चा में थे की तबीयत सोमवार देर रात अचानक खराब हो गई। उन्हें चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय रजनीकांत को अचानक पेट में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर है। साउथ के इस बड़े अभिनेता की सेहत खराब होने की खबर सुनकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।
आपको बता दें कि, रजनीकांत एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हैं, जिन्होंने तमिल और हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में काम किया है। उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने 2000 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण प्रदान किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार भी मिला है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान रजनीकांत को सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
