Connect with us

गोरखपुर

रक्तवीर युवा क्लब व राष्ट्र गौरव फाउंडेशन की पहल : रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है : डा. सत्या पाण्डेय (पूर्व मेयर)

गोरखपुर। रक्तवीर युवा क्लब एवं राष्ट्र गौरव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल क्लब सिविल लाइन (पुराना आर.टी.ओ. कार्यालय के सामने) पर विशाल रक्तदान शिविर व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रीजेंसी हॉस्पिटल द्वारा बी.पी., हाइट, वजन, शुगर, एस.पी. ओ -2 एवं सेंटर फॉर साइट गोरखपुर द्वारा नेत्र जांच सहित कई स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।रक्तवीर युवा क्लब के संचालक शिवांबुज पटेल (सी.आई.डी.गोरखपुर) ने बताया कि यह कोई पंजीकृत संस्था नहीं, बल्कि एक व्हाट्सएप समूह के माध्यम से संचालित युवा संगठन है, जो जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का कार्य करता है। रविन्द्र सिंह ने कहा कि “एक यूनिट रक्त तीन जीवन बचा सकता है”, इसी उद्देश्य के साथ युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकार बंधुओं में राजकुमार आर्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी, जय सिंह,विकास शर्मा को सम्मानित किया गया।

Advertisement

विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मेयर सत्या पाण्डेय, डॉ.सुरेश सिंह, डॉ.शोभित श्रीवास्तव,रबिन्द्र राबिन हुड आर्मी ग्रुप से गरिमा ,बिग आशा एफ. एम.आर.जे.नवीन , कुलदीप पांडे, सुधयानी रक्तदान समूह के अध्यक्ष ध्यान रंजन रौनियार सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे। पुलिस कंट्रोल रूम गोरखपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने रक्तवीर युवा क्लब के सभी सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।आमोद मिश्रा ने यह जानकारी साझा की इस रक्तदान शिविर में कुल 34 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर एक विशेष सहयोग प्रदान किया । यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को भी सशक्त करने का कार्य किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page