Connect with us

अपराध

रंजिशन छुरा घोंपकर युवक की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा गांव में मंगलवार की देर रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकू मार एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया और मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत इकठ्ठा किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ओझवलिया गांव निवासी रघुवंश वर्मा और भिखारी वर्मा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रघुवंश वर्मा की दुकान पर हरिछपरा निवासी मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू (22) पुत्र मनोज तिवारी काम करता था। रघुवंश का पक्ष लेने पर मृत्युंजय को दूसरे पक्ष के भिखारी वर्मा का पुत्र अजीत वर्मा बार- बार धमकी दे रहा था। मंगलवार की देर शाम ईंट- भट्ठे के पास भिखारी वर्मा ने मृत्युंजय को आपसी विवाद में न पड़ने की सलाह दी, इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस विवाद में हुई चाकूबाजी में मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल मृत्युंजय को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मनोज तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अजीत वर्मा, विशाल वर्मा, गुड्डू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनिल झा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page