Connect with us

वाराणसी

यूपी में 24 आईपीएस अफसरों का तबादला, सर्वानन टी बने अमेठी के नए एसपी, आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी में बड़ी जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है।

संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है, जहां उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। वहीं, प्रवीण कुमार, अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। विनोद कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।

गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है। राज करन नैय्यर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद नियुक्त किया गया है। संकल्प शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ विपिन टाडा को भी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिषेक यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत से लखनऊ एटीएस में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। आशीष तिवारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ बनाया गया है। प्रताप गोपेन्द्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ मुख्यालय स्थानांतरित किए गए हैं।

Advertisement

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर बनाया गया है। ख्याति गर्ग को सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, खीरी नियुक्त किया गया है। वहीं रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

सरकार द्वारा जारी इस तबादला सूची के तहत कुल 24 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page