Connect with us

वाराणसी

यूपी में बढ़ी परिषदीय स्कूलों की छुट्टियां

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की गर्मी की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। अब बच्चे 1 जुलाई से स्कूल जाएंगे। पहले यह अवकाश 20 मई से 16 जून तक निर्धारित था, लेकिन वर्तमान मौसम की गंभीरता को देखते हुए इसे दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गर्म हवाओं और तेज तापमान के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने और कक्षा में पढ़ाई करने में कठिनाई हो सकती थी। इसी वजह से ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ाई गई है।

हालांकि यह बढ़ा हुआ अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य स्टाफ को 16 जून से स्कूल आना अनिवार्य होगा। इस दौरान वे प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ स्कूल को शिक्षण कार्यों के लिए तैयार करेंगे। 1 जुलाई से पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को इस निर्णय के दायरे से बाहर रखा गया है। इन विद्यालयों की प्रबंध समितियां अपने विवेक से छुट्टियों के संबंध में निर्णय लेंगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page