वाराणसी
यूपी कॉलेज के छात्र पर हमला, चार नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज
वाराणसी। यूपी कॉलेज में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र सौरभ आनंद ने आरोप लगाया है कि, विश्वनाथपुरी गेट के समीप चार लोगों ने उसपर हमला कर दिया। इस मामले में चंदौली के मेढ़वा निवासी अमन सिंह उर्फ शालू, मीरापुर बसही निवासी विशेष उपाध्याय उर्फ निक्कू, नमन राय और एक अज्ञात के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कैमूर के गम्हरिया निवासी पीड़ित सौरभ आनंद ने पुलिस को बताया कि वह गत सुबह करीब 9 से 9.30 बजे के बीच छात्रावास से एग्री ट्रेनिंग के लिए खुशहाल नगर कॉलोनी नटीनियादाई की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अमन सिंह, विशेष उपाध्याय, नमन राय और उनके साथ मौजूद अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उस पर बेसबॉल और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और आसपास के लोगों के एकत्र होने पर मौके से फरार हो गए। शिवपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
