Connect with us

वायरल

यूपी के 30 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, भीषण लू का प्रकोप, अलर्ट जारी

Published

on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 30 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। जहां एक ओर लू का कहर दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में चरम पर है, वहीं झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहाँ तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क पछुआ हवाएं लगातार गर्मी की तीव्रता को बढ़ा रही हैं। अगले 24 घंटे भी प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, और उरई जैसे जिले भीषण लू की चपेट में हैं, जहाँ तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ भी इस लिस्ट में शामिल है, जहाँ तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए राहत की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Advertisement

गाजीपुर, प्रयागराज, सुलतानपुर, अलीगढ़, कानपुर शहर, बस्ती, वाराणसी, और फतेहगढ़ सहित अन्य जिलों में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पूरे राज्य में लू और उमस भरी गर्मी का प्रभाव साफ नजर आ रहा है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग घरों में रहें, अधिक पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें। आने वाले दिनों में मौसम की परिस्थिति कुछ राहत दे सकती है लेकिन फिलहाल सावधानी बरतना ही समझदारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa