Connect with us

वाराणसी

यूपी एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, जमकर उड़े रंग गुलाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स *उपज* वाराणसी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के शानदार आयोजन पर लोगों ने संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई दी। रविवार को आयोजित हुए होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारीगण व सदस्य एवं उनके परिवारजनों ने सर्वप्रथम शहनाई वादन एवं तत्पश्चात हास्य कवि सम्मेलन का खूब लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम के अंत में सदस्यों द्वारा एक दूसरे के साथ गुलाब की पंखुड़ियां से होली खेली गई एवं नाच गाकर अपनी खुशी को जाहिर किया गया। कार्यक्रम के शुरू में जहां शहनाई वादको ने शमां बांध दी।

वहीं हास्य कवियों ने तरह-तरह के चुटकुले सुना लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष विनोद बागी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह तथा अतिथि उत्तर प्रदेश महिला विंग की संयोजक सुनीता उपाध्याय ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान बने सेल्फी प्वाइंट ने लोगों को बहुत आकर्षित किया, आज इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद बागी प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, डॉ अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडे, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, मोनेश श्रीवास्तव, सुमित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संदीप सेठ, अरविंद कुमार वर्मा महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, राजेश मौर्य, राजकुमार प्रसून, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार उपाध्याय,मोहनलाल श्रीवास्तव, विकास बागी, पंकज श्रीवास्तव, ललित मोहन तिवारी, अजय, प्रदीप कनौजिया, विवेक मिश्रा, अभिषेक दुबे, आशुतोष कुमार, सुरूचि सिंह, पूनम श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुशीला देवी, किरण श्रीवास्तव, चंद्रकला, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, रीता गुप्ता, रोहित सेठ, साक्षी सेठ, आदि दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने किया। एवं अतिथियों आपका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां से महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, संदीप सेठ, प्रज्ञा मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, अशोक पांडे आदि ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page