अपराध
यूपी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ठाणे की संयुक्त टीम ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र की ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के संयुक्त कार्यवाही के तहत, अन्तर्राज्यीय स्तर पर सिंथेटिक ड्रग्स तस्करी करने वाले एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें से चार अपराधियों को गुरुवार को वाराणसी के औसानगंज के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य अपराधियों को शुक्रवार को आजमगढ़ के थाना व कस्बा बरदह से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से छापा मारकर 25 ग्राम नशीला सिंथेटिक ड्रग्स Mephedrone, 20 कि०ग्रा० नशीला सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करने का कैमिकल, 2 हॉट एयर ओवन। 2 जार, 2 Magnetic Laper, 4 Mini ortark mixer, 1 Sterror rod with motor, 11 मोबाइल फो, एक हुण्डई क्रेटा कार और एक महिन्द्रा थार बरामद किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम संदीप तिवारी, ललित पाठक, अनिल जायसवाल, निलेश पांडे, विजय पाल और बिंदु पटेल है।
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि, महाराष्ट्र थाने के वांछित ओम गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता के सहयोगी अनिल जायसवाल और नितेश पांडे सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करने के लिए वापी गुजरात के कैमिकल लैब की दुकानों से अवैध तरीके से कैमिकल प्राप्त करके विजय पटेल और बिंदु पटेल को ड्रग्स तैयार करने के लिए उपलब्ध करा देते थे। इसके बाद इन लोगों के द्वारा आजमगढ़ के बरदह में सुप्रिया मोबाइल शॉप के अंदर सिंथेटिक ड्रग्स तैयार किया जाता था।
सिंथेटिक ड्रग्स तैयार होने के बाद महिला तस्कर सेमी उर्फ सविता श्यामलाल सरकार जोकि सेंट्रल मुंबई में रहती है, वो फ्लाइट से आती थी और तैयार ड्रग्स को 8 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीद ले जाती थी। बीते चार दिन पहले 2.5 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग्स लेकर गई है। जिसका पैसा अनिल जायसवाल के भाई दिलीप जायसवाल को सेंट्रल मुंबई में कैश में दे दिया है। सेमी उर्फ सविता ने 5 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग्स तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए एडवांस पैसे दिए थे।
