वाराणसी
युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने विनीत चौबे
वाराणसी। 2024 लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए विनीत चौबे को कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी दी है जिससे युवा कांग्रेस का सोशल मीडिया और मजबूत हो सके।

विनीत चौबे ने कहा, मुझे पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी का मैं पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसमें मैं मल्लिकार्जुन खड़गे , प्रियंका गांधी,राहुल गांधी , श्रीनिवास बीबी, अजय राय , मनु जैन, विनीत कंबोज, विशाल सिंह , एजाज अहमद चौधरी, मनीष तिवारी ,का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।
विनीत चौबे के साथ-साथ सभी अन्य जिलों से 9 स्टेट कोऑर्डिनेटर भी बनाए गए हैं lसभी साथियों के साथ मिलकर हम लोग सोशल मीडिया को और मजबूत बनाएंगे।बधाई देने वालों में:– प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल सतीश चौबे, मयंक चौबे, रोहित दुबे,अनुभव राय,परवेज खान, महेश चौबे, समेत कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
