Connect with us

गाजीपुर

युवाओं के लिए रोजगार का नया द्वार खोलेगा स्वरोजगार शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना (गाजीपुर) जयदेश। खानपुर के सिधौना गांव में गुरुवार को युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से उद्यमिता विभाग की ओर से एक विशेष स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा की पहल पर 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से सिद्धनाथ महादेव धाम पर आयोजित इस शिविर में युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक विवेक वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान बेरोजगार युवाओं के लिए संजीवनी सिद्ध हो रहा है। यह योजना युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ने का सशक्त अवसर प्रदान कर रही है।

योजना का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी-एसटी व ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाणपत्र, डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवा आधुनिक रेस्टोरेंट, अत्याधुनिक स्टूडियो, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, फूड ट्रक और छोटी विनिर्माण इकाइयों की शुरुआत कर सकते हैं। आयोजन के संयोजक करुणाशंकर मिश्रा ने कहा कि यह शिविर बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लेकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page