वाराणसी
युवती से दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी कल्लू कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तीन साथियों ने भी पीड़िता से छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर चेतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को जगतगंज इलाके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 19 वर्षीय कल्लू कुमार, 37 वर्षीय पप्पू कुमार, 50 वर्षीय अशोक और 26 वर्षीय इंदल कुमार शामिल हैं।
ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तेजी से कार्रवाई की। इस टीम में उपनिरीक्षक शुभेंदु दीक्षित, महिला उपनिरीक्षक मीनू सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस आयुक्त ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
