अपराध
युवती के साथ छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में 15 पर मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के डीह गंजारी गांव में हुए विवाद के बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक युवती की तहरीर के आधार पर छेड़खानी और अन्य आरोपों में एक नामजद और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Loading...
युवती की तहरीर के मुताबिक, दो दिन पहले विवेक सिंह गांव में ही ट्यूबवेल की चाबी लेने उसके घर आया था। वहां युवती को अकेला पाकर उसने युवती से छेड़खानी की। घटना के दौरान युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में विवेक सिंह और दूसरे पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस विवेक सिंह और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
Continue Reading
