Connect with us

वाराणसी

युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पत्नी और सास को ठहराया जिम्मेदार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपनी पत्नी की कथित बेवफाई से परेशान एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। उसने अपने निधन से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और एक युवक का नाम लिया।

हृदयपुर निवासी जयसिंह पटेल ने रविवार को सल्फास खा लिया। उसे तुरंत परसुरामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयसिंह तीन बहनों में इकलौता भाई था और वह एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाने का काम करता था।

जयसिंह के पिता भोलानाथ पटेल ने बताया कि उनके बेटे की शादी नवंबर 2024 में चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी शिवांगी से हुई थी। विवाह के बाद से ही उनके बेटे को शिवांगी और उसकी मां सुनीता द्वारा मानसिक और भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगभग एक साल होने को है और विदाई भी नहीं होने दिया जा रहा है। इसी कारण मेरा बेटा तनाव में रहता था।

जय सिंह ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई थी। जिसमें उसने बताया कि, उसकी पत्नी शिवांगी का कॉलेज के टाइम से अभिषेक पटेल नाम के लड़के से संपर्क था। इसकी शिकायत उसने अपने सास सुनीता से किया, लेकिन वह उसकी बातों को नकार देती थी।

सारनाथ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानंद ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, सास और अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page