Connect with us

वाराणसी

युवक का शव तीन दिन बाद नदी में उतराया मिला

Published

on

Loading...
Loading...

लोहता। थाना क्षेत्र के भरथरा ( मथुरा पुरा ) कस्बे के बृजेश कुमार गौड़ ऊर्फ नाटे का शव तीन दिन बाद मंगलवार को सायं साढ़े तीन बजे वरुणा नदी में उतराया मिला। पुलिस ने आस पास के लोगो की सहायता से शव को भरथरा — पिसौर पुल के पास से निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गत तीन फरवरी को मृतक बृजेश कुमार शराब के नशे में घर पर झगड़ा करके नदी में छलांग लगा कर आत्म हत्या कर लिया था। उसका भाई अजय कुमार गौड़ भी उस समय नदी में कूद पड़ा लेकिन उसे तैरना नहीं आता था वह वापस घर आकर घटना की जानकारी दिया। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर में एन डी आर एफ टीम नदी में शव को काफी खोजबीन करने के बाद वापस हो गई थी। थाना प्रभारी टून्नु सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का पता चलेगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page