Connect with us

पूर्वांचल

यातायात नियम का उल्लंघन करने में 147 वाहनों का हुआ चालान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गुरुवार को पुलिस व यातायात विभाग की ओर से जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर 147 वाहनों का चालान कर 2.46 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए आमजन को जागरूक किया गया। ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Loading...

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज, यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव सहित पुलिस की टीम ने जनपद के प्रमुख चौराहोंए तिराहों व सार्वजनिक मार्गों पर वाहनों की जांच की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page