पूर्वांचल
मौसम ने ली करवट, रेड जोन में गाजीपुर
बुधवार को मौसम में हुए अचानक परिवर्तन से पूर्वांचल के कई जिलों में तेज गरज के साथ खूब बारिश हुई। गाजीपुर जिले में रेड जोन चल रहा है। इसमें प्रमुख क्षेत्रों तहसील मुहम्मदाबाद, काशीमाबाद,जमानिया, सेवराई में आकाशी विद्युत गिरने की प्रबल संभावना है।

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, हवा के रुख के अनुसार क्षेत्र /तहसील बदल भी सकती हैl कृपया सुरक्षित स्थान पर रहे l पक्के मकान में ही रहें l टीन शेड और ऊंचे पेड़ के नीचे ना रहे l बिजली कड़कने के दौरान घर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के स्विच ऑफ कर दें। बदलते मौसम में छोटे बच्चों से लेकर बड़े- बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।
Continue Reading
