Connect with us

चन्दौली

मौला अली की विलादत पर इस्लामिक जलसे का हुआ भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सैयदराजा के किदवई नगर में हैदर-ए-करार कमेटी के तत्वावधान में मौला अली की विलादत (जन्मदिन) के मौके पर एक इस्लामिक जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दराज से आए मशहूर मौलाना और शायरों ने शिरकत की और मौला अली के बताए हुए रास्तों पर चलने का पैगाम दिया।

जलसे में मौलाना सदरे आलम (मुजफ्फरनगर), अजमत राजा (भागलपुरी), नाज़म शम्सी (इलाहाबादी), और सकील रहबर (चैनपुरी) जैसे प्रतिष्ठित शायरों ने रात भर नात और तकरीर के माध्यम से मौला अली के जीवन, उनके आदर्शों और उनके संदेशों को प्रस्तुत किया।

श्रोताओं ने पूरी रात जलसे को सुनते हुए इसे यादगार बना दिया। मौलाना और शायरों ने अपने अंदाज में मौला अली की शिक्षाओं को सरल और प्रभावशाली तरीके से पेश किया, जिससे उपस्थित लोगों ने गहरी प्रेरणा ली।

इस कार्यक्रम में हाफिज रियाज़, खुशहाल अंसारी, रियाज अंसारी, मकसूद अंसारी, सहजादे इद्रिशी, परवेज अंसारी, सलमान ख़ान, सदर सलीम अंसारी, इज़हार फौजी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन दुआ और भाईचारे के संदेश के साथ किया गया। आयोजकों ने इसे सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page