Connect with us

राज्य-राजधानी

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा देने को तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। इसके बाद उनका डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा।

हालांकि कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों के रोके गए डीए एरियर को जारी करने पर सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। बता दें कि, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल दो बार बढ़ोतरी करती है, इसमें एक बार जनवरी और दूसरा जुलाई महीने में किया जाता है।

Loading...

केंद्र सरकर ने डीए में पिछली बढ़ोतरी की घोषणा 7 मार्च, 2024 को की थी, जो 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी थी। उस समय केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था। सरकार हर साल आमतौर पर मार्च और सितंबर में महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा करती है। लेकिन ये वृद्धि जनवरी और जुलाई से लागू होती है। जुलाई 2024 से DA बढ़ोतरी का प्रतिशत 50.28% से बढ़कर 53.36% होने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page