पूर्वांचल
मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं यह आरएसएस की अनुमति तय करेगा : सुब्रमण्यम स्वामी
मिर्जापुर। कछवां कुंवर अनिल सिंह के यहां आयोजन में शामिल होने के उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान निवर्तमान सांसद व कानून मंत्री एवं कानून विद डाक्टर सुब्रमण्यम स्वामी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, भाजपा 400 सीट नहीं पाएगी, सीट कम होगी पर सरकार बनेगी। मोदी प्रधानमंत्री तीसरी बार बनते हैं या नहीं ? यह परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुमति तय करेगी।
शिद्दत की बात है भाजपा ने मंदिर बनाने की बात कही और उसने मंदिर को बना दिया। अयोध्या में राम मंदिर बना, काशी और मथुरा में मंदिर बनने बाकी हैं। चालीस हजार मंदिरों को मुसलमान शासको ने तोड़ा था। मुसलमानों को जिद छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि नमाज सड़क पर, प्लेटफार्म पर, जहाज में कहीं भी पढ़ा जा सकता है।

वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा एक समुदाय के ऊपर हाल ही में अभिभाषण के दौरान किए गए टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री कुछ भी बोल सकते हैं। मैं मानता नहीं। उन्होंने आगे कहा कि, चीन भारत के सीमा का लगभग चार हजार वर्ग किलोमीटर अतिक्रमण कर चुका है। उसका जबाब देना चाहिए लेकिन हम चुप हैं।
जब स्वामी से पूछा गया कि, चीन का मामला कैबिनेट क्यों नहीं उठाता ? तो बड़े ही बेबाकी से उन्होंने कहा कि, जो मंत्री मामला उठाएगा वो मंत्री नहीं रह पाएगा।इलेक्टोरल बांड पर बोलते हुए कहा, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। गंभीर मामला है, अभी इलेक्टोरल बांड पर कुछ बोलना जल्दबाजी होगी।

कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि, इनके नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। सरकार दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रही है नहीं तो जेल में होंगें। ममता बनर्जी पर बोलते हुए कहा कि, वो राष्ट्रवादी और साहसी महिला हैं। कम्युनिस्ट और भाजपा को हराने के लिए थोड़ा मुसलमानों का साथ देना पड़ रहा है। ममता को तो एनडीए का हिस्सा बनाया जाता तो ठीक ही था।
वहीं प्रधानमंत्री अब खुद अपने सभाओं में 400 पार की बात नही कर रहे है। कड़ी टिप्पणी करते हुए सिर्फ इतना ही कहना चाहिए कि हम मेजारटी में आएंगे 400 पार बोलना बड़बोलापन है। क्यूंकि चार सिस्टम आना एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।
इस मौके पर विधी प्रकोष्ठ कुंवर अनिल सिंह, अधि वैदुष्य पार्थ, कृष्ण कुमार सिंह,अधिशासी अधिकारी सोनल जैन, राकेश सिंह, गोपाल सिंह, जटाशंकर सिंह, जावेद आलम, संदीप सिंह, रिंकु सिंह, गोपाल सिंह, अश्वनी मोदनवाल, लिपिक दुधनाथ, आदि रहे।
