Connect with us

वाराणसी

मोटे अनाजों व उनसे बने व्यंजनों के प्रति जन जागरूकता हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित ईट राइट चैलेंज योजना के अन्तर्गत प्राचीन भारतीय मोटे अनाजों व उनसे बने व्यंजनों के प्रति आम जनमानस को जन जागरूकता हेतु Millettes Based Demonstration & Competition” कार्यक्रम को गुरुवार को तरना स्थित सैम्स इन्स्ट्टीयूट आफ होटल मैनेजमेन्ट में आयोजित किया गया।
जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन संजय प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 गोबिन्द यादव व डॉ0 विशाल दिक्षित द्वारा Millettes के बारे में विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया गया तथा सैम्स स्कूल आफ होटल मैनेजमेन्ट के डिप्लोमा छात्र/छात्राओं व सनबीम ग्रुप तथा वाराणसी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा Millettes based विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाकर प्रदर्शित किया। व्यंजनों में मुख्य रूप से मिलेट्स की खिचड़ी, मिलेट्स डोसा, मिलेट्स चीज बाल व मिलेट्स कूकीज को दर्शकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page