Connect with us

दुनिया

मॉस्को में रूसी जनरल इगोर किरिलोव की हत्या, पुतिन को बड़ा झटका

Published

on

Loading...
Loading...

मॉस्को में रूसी जांच एजेंसी के अनुसार, यूक्रेन ने रूसी लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव और उनके सहायक की हत्या कर दी। यह हमला एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से किया गया, जिससे दोनों की मौत रियाजानस्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट के बाहर हो गई।

Loading...

जनरल किरिलोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और रूसी परमाणु-जैविक व रासायनिक रक्षा बलों के प्रमुख थे। उनकी मौत को पुतिन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घटना से एक दिन पहले यूक्रेन की अदालत ने किरिलोव को रूसी हमले के दौरान प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल के लिए उनकी गैर मौजूदगी में सजा सुनाई थी। हालांकि रूस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page