वाराणसी
मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की वरुणा नदी में तैरती मिली लाश

वाराणसी। लालपुर थाना अंतर्गत वरूणा नदी के पिपरहवा घाट पर उस समय अफरा – तफरी मच गया जब लोगो ने वरूणा नदी में किसी युवक का उतराया हुआ शव देखा। शव देखते ही लोगो ने तुरंत 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जब शव को नदी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान वसीम पुत्र स्वर्गीय अजीज रिक्शावाला उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में किया गया।

मृतक वसीम चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। भाइयो के अनुसार, कुछ सालों से काम न होने के कारण मृतक डिप्रेशन में रहते था। मंगलवार की सुबह घर से चाय पीने के लिए निकले थे उसके बाद हम सभी को यह जानकारी मिली। अचानक हुए इस घटना से परिवार के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक वसीम अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा को छोड़ गए है। पुलिस द्वारा अग्रिम का कार्यवाही करते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
