Connect with us

मनोरंजन

मैं अकेली और डरी हुई थी : प्रियंका चोपड़ा

Published

on

रिपोर्ट -‌ शशिकांत सिंह

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अपने हॉलीवुड करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद किया। एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने बताया कि हॉलीवुड में कदम रखते समय उन्होंने किस तरह की चुनौतियों का सामना किया और उस दौर में उन्होंने खुद कैसे संभाला।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, तो वे अकेली और अलग-थलग महसूस करती थीं। उस समय उनके लिए नए माहौल और नई संस्कृति के साथ तालमेल बिठाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। दूसरे शब्दों में कहे तो एक तरह से यह काफी चैलेंजिंग था। मैं एक नई जगह पर थी, जहां कोई मेरा दोस्त नहीं था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, उन्होंने हॉलीवुड में काफी रिजेक्शन झेला था, लेकिन इससे उन्हें विनम्र बनने में मदद मिली। ये आपको हंबल बनाता है। मैंने तय किया कि मैं रिजेक्शन से खुद को उदास नहीं होने दूंगी या फिर इसे बंद दरवाजे की तरह नहीं देखूंगी। बल्कि मैंने एक नया रास्ता बनाया, अपना सिर झुकाया किया और काम किया। मैं अपने साथ बॉलीवुड में लीड हीरोइन होने का घमंड लेकर नहीं चल रही थी। इस सोच ने मुझे उस मुकाम पर पहुंचने में मदद की जहां आज मैं हूं।

Advertisement

प्रियंका ने बताया कि उस समय उन्होंने मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा, मैं एक अंजान इंडस्ट्री में थी, ऐसे लोगों के बीच थी, जिन्हें मैं जानती नहीं थी और ऐसे दोस्त नहीं थे जिन्हें मैं सुबह के 2 बजे कॉल कर सकूं। इस तरह का सपोर्ट जरूरी होता है। मैं बहुत अकेली और डरी हुई थी। न्यूयॉर्क जैसे शहर में रहना अपने आप में मुश्किल चीज है, इसने मेरी जिंदगी के उस दौर को और डार्क बना दिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa