पूर्वांचल
मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजन किया गया
सोनभद्र (ओबरा) : अस्थानिय नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा सोनभद्र द्वारा परीक्षा फल एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका संचालन वरिष्ठ आचार्य योगेंद्र तिवारी ने किया । इस समारोह के मुख्य अतिथि अपना दल एस के जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच श्री शिवदत्त दुबे एवं विशिष्ट अतिथि सुधाकर शुक्ला, कृष्णकांत पांडे एवं ओबरा विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार गौड़ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वंशधारी यादव, परीक्षा फल प्रमुख आचार्य हरिश्चंद्र गुप्ता, जितेश्वर मुखर्जी, संतोष कुमार, बहादुर विश्वकर्मा, प्रेमचंद यादव, शशिकांत उपाध्याय, अंजलि कश्यप एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहें ।
मुख्य अतिथि शिवदत्त दुबे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कक्षा 11 में प्रथम रुचि तिवारी, द्वितीय साहिल अहमद एवं तृतीय काजलकक्षा 9th में प्रथम एकलव्य, द्वितीय प्रखर शुक्ला, तृतीय साक्षी सिंह कक्षा 8 में प्रथम प्रांजल द्वितीय अब्दुल आमिर, एवं तृतीय शुभ सिंह एवं कक्षा 6 में अनन्या राय ने प्रथम स्थान अर्जित किया सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें सदैव आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई।
