Connect with us

मिर्ज़ापुर

मेडिकल पास कराने के नाम पर 30 हजार की ठगी, एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चल रहे चिकित्सीय परीक्षण के दौरान बुधवार को बड़ा मामला सामने आया। पुलिस लाइन में आयोजित मेडिकल जांच के दौरान अभ्यर्थियों के परिजनों से मेडिकल पास कराने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार, थाना पड़री क्षेत्र निवासी दीनदयाल सिंह द्वारा एक अभ्यर्थी के पिता से 30,000 की ठगी की गई। उसने स्वयं को चिकित्सकों से अच्छी पकड़ रखने वाला बताते हुए उनके बेटे को मेडिकल में पास कराने का झांसा दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीनदयाल सिंह पुत्र रामबिलास सिंह, निवासी बेलवन, थाना पड़री, मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ठगी की घटना को स्वीकारते हुए एक अन्य साथी के बारे में भी जानकारी दी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं।

कोतवाली शहर थाने में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page