Connect with us

वाराणसी

मेडविन हॉस्पिटल के डॉक्टर का चमत्कार, किडनी स्टोन के मरीज का दर्द रहित किया इंडोस्कोपिक सर्जरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मैदागिन स्थित मेडविन हॉस्पिटल के गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर मनमोहन श्याम मेडिकल सेक्टर में हमेशा कुछ ना कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते हैं जिससे उनके मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधा मिल सके।

जयदेश न्यूज़ से हुई खास बातचीत में उन्होंने किडनी स्टोन से ठीक हुए मरीज के बारे में बताते हुए कहा कि, यह मरीज रामनगर से आया है और इसे पिछले करीब दो-तीन हफ्ते से पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसने कई जगह चेकअप भी कराया, लेकिन वह कभी डिटेक्ट नहीं हो सका। तब यह मरीज हमारे हॉस्पिटल में आया। जांच के दौरान हमने पाया कि इसके दोनों किडनी में बड़े-बड़े स्टोन्स है। जिसके कारण मरीज को बहुत ज्यादा तकलीफ हो रहा था। फिर हमने मरीज की इंडोस्कोपिक सर्जरी की जिसका रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा। सर्जरी के दौरान मरीज को जरा सा भी दर्द का एहसास नहीं हुआ। 4 दिन के अंदर ही मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज करने के बाद मरीज काफी संतुष्ट है और मरीज को काफी आराम भी मिला है।

तो वहीं मरीज संतोष कुमार जोशी ने बताया कि, कई दिनों से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम थी। यूरिन से ब्लड भी आने लगा था। फिर मैं मेडविन हॉस्पिटल आया यहां डॉक्टर ने बताया कि, पथरी की वजह से आपका राइट किडनी डैमेज हो रहा है इसलिए सर्जरी करना पड़ेगा। सर्जरी करने के बाद में बस इतना ही कहना चाहूंगा कि डॉक्टर सर और उनकी टीम ने बहुत ही अच्छा इलाज किया है और मैं काफी संतुष्ट हूं।

बता दें कि, वाराणसी के मैदागिन स्थित मेडविन हॉस्पिटल पिछले 20 सालों से भी ज्यादा अपनी सेवायें सिर्फ पूर्वाचल ही नहीं बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिमी बिहार के मरीजों को भी लगातार देता आ रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर और डॉक्टर मनमोहन श्याम ने बताया कि, मेडविन हॉस्पिटल भारतीय चिकित्सा संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त एनएबीएच, एक्रिडिएटेड मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल है। जहां पर लगभग सभी प्रकार के मेडिकल एवं सर्जिकल रोगियों की सेवा उच्च स्तरीय भारतीय चिकित्सा मानकों के अनुसार की जाती है।

यहां पर सभी प्रकार की सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। मेडविन हॉस्पिटल पूरे यूपी का पहला सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड हॉस्पिटल भी रहा है जहां पर कोविड मरीजों का इलाज बहुत ही उच्च समर्पित भाव से किया गया और यहां के इलाज के सफलता की दर समस्त भारत के 5 स्टार हॉस्पिटलों से भी बेहतर थी। आज भी यह हॉस्पिटल अपने सभी चिकित्सकों की टीम के द्वारा अपनी बेहतरीन सुविधायें प्रदान कर रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page