गाजीपुर
मुस्लिमपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
देवकली (गाजीपुर) जयदेश। नेशनल हाईवे 31 के उत्तरी छोर पर बने मदरसा जिसे बच्चों का घर भी कहा जाता है 77वे गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को देश के प्रति समर्पण भाव से सेवा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। मदरसे के मौलवी अबू नसर के निर्देशन में मुस्लिमपुर के पूर्व प्रधान जाहिद हुसैन ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर बच्चों ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा गीत गाते ही फिजा में देश भक्ति का जज्बा बुलंदियों को छूने लगा। इस मदरसे में दूसरे राज्यों से भी बच्चे आकर पढ़ाई करते हैं। सभी बच्चों ने गणतंत्र दिवस की सुबह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों को देश में गणतंत्र को लेकर हुई कुर्बानियों पर पूरी रोशनी डाली गई।
इस कार्यक्रम में फजले रहमानी सुल्तान अख्तर और इमरान भी मौजूद थे। अंत में बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और इसी के साथ ही गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम संपन्न हो गया।
