Connect with us

वायरल

मुरादाबाद में वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, जनता का एक ही सवाल अब क्या होगा ?

Published

on

Loading...
Loading...

मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। बता देें कि मुरादाबाद में 19 अप्रैल को ही वोटिंग हुई थी। कुंवर सर्वेश सिंह साल 2014 में मुरादाबाद से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। मगर साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था।

Loading...

ऐसे में अब जब कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है तो सवाल उठ रहा है कि अब मुरादाबाद लोकसभा सीट पर क्या होगा? चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, अगर वोटिंग हो जाती है और वोटिंग के बाद उम्मीदवार की मौत हो जाती है, तब चुनाव आयोग चुनाव परिणाम तक का इंतजार करता है। जिस उम्मीदवार की मौत हो जाती है, अगर वह चुनाव जीत जाता है तो चुनाव आयोग चुनाव को रद्द करके वहां फिर मतदान करवाता है। अगर मृतक उम्मीदवार चुनाव हार जाता है तो जिस उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिलती है, उसे ही विजेता मान लिया जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page