वायरल
मुजफ्फरनगर में ‘उपज’ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा शुक्रवार को प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। उपस्थित पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि, आज के दौर में जो परेशानियां पत्रकारों के सामने आ रही हैं, उससे लड़ते हुए पत्रकारों को निर्भय होकर अपनी देखनी से किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए। तभी हम जनता को सही दिशा देने में कामयाब होंगे। उन्होंने आगे कहा कि, हम पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों के पेंशन की बात लगातार कर रहे हैं। क्योंकि आज के प्रवेश में पत्रकार को अपनी जीविका चलाना सबसे मुश्किल काम हो गया है।
मौके पर बोलते हुए वाराणसी के जिलाध्यक्ष/एनयुजेआई के सदस्य विनोद बागी ने कहा कि, आज यह संगठन उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े संगठन के रूप में मौजूद है। उपज द्वारा पत्रकारों की समस्याओं एवं उनके सुरक्षा के लिए हमेशा जिले एवं प्रदेश स्तर पर आवाज उठाई जाती है। मौके पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण ने कहां कि आज उपज की लगभग प्रदेश के 40 से 45 जिलों में इकाइयां कार्यरत हैं। पत्रकारों की सुविधाओं एवं समस्याओं के लिए हमारा संगठन लगातार प्रदेश सरकार से मिलकर अपनी बातों को पुरजोर तरीके से रख रहा है।

आज इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए हुए जिले के अध्यक्ष महामंत्री को मुख्य अतिथि के हाथों स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण, वाराणसी इकाई के जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ फल कुमार, वाराणसी इकाई के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एवं अजय चौधरी, बालमुकुंद, सुनील पांडे, हेमंत कृष्णा (वरिष्ठ पत्रकार), महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय,कार्यक्रम संयोजक एवं मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष अमित सहित दर्जनों की संख्या में विभिन्न जिलों से आए हुए पत्रकार बंधु मौके पर उपस्थित थे।
