Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री हैं आका तो फिर क्यों डरें कार्यकर्ता : विकास सिंह ( अधिवक्ता )

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। इस समय हिंदू युवा वाहिनी पूरे शहर में अपनी दबंगई और गुंडई कायम किए हुए है। इसका जीता जागता उदाहरण है। गत दिनों गोदौलिया चौराहे पर एक दरोगा से रहे राह मारपीट करना और उसका बिल्ला नोंच लिया गया। ऐसे में यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की जब मुख्यमंत्री ही है आका तो क्यों किसी से डरें कार्यकर्ता। उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन दिनों शहर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है, वह कहीं से उचित नहीं है। इसके बावजूद न तो प्रदेश सरकार और न ही जिला व पुलिस प्रशासन उन पर कोई कार्यवाही कर रही है। जिससे उनका मन बढ़ा हुआ है और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

विकास सिंह ने कहा कि आज शहर भर में जितने भी विवादित कार्य हैं, उन सभी कार्य में हिंदू युवा वाहिनी की टोली सक्रिय है। फिर चाहे वह मकान कब्जा करना हो, किसी का पैसा बाकी हो या और तमाम तरीके का गैरकानूनी काम हो। उस कार्य में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य प्रत्यक्ष रूप से सक्रिय हैं। लेकिन प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन इन लोगों पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। वो भी शायद इस लिए क्योंकि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के मुखिया है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की है ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें और इन पर रासुका लगाया जाए। जिससे अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने की बात करने वाली प्रदेश सरकार की कहानी चरितार्थ होती आमजनमानस को प्रत्यक्ष रूप से दिखे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page