Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन अर्चन

Published

on

Loading...
Loading...

मुमुक्षु भवन में जाकर बुजुर्गों का लिया हाल-चाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बुधवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।धाम के भव्य प्रवेश द्वार से होते हुए मुख्यमंत्री मंदिर परिसर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात उन्होंने प्रदेश वासियों के लिए लोक कल्याण की कामना की। पूजन के प्रसाद पश्चात मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करते हुए गंगा घाट तक गए जहां उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुमुक्षु भवन पहुंचे जहां उपस्थित बुजुर्गों को अंगवस्त्र व पुस्तक देकर सम्मानित कर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मुमुक्षु भवन में रहने वाले सभी बुजुर्गों को समय से भोजन पानी चाय नाश्ता दवा सब उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , मंत्री दयाशंकर मिश्र, मंत्री रवींद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page