Connect with us

गाजीपुर

मुख्तार अंसारी की पत्नी का बैंक लॉकर फ्रीज, संदिग्ध दस्तावेजों की जांच शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गाजीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी के बैंक खाते से संबंधित एक लॉकर को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। आफ्सा अंसारी वर्तमान में 50,000 रुपये की इनामी और फरार अपराधी घोषित है।

थाना कोतवाली गाजीपुर पर दर्ज आपराधिक मामलों की जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि आफ्सा अंसारी का एक बैंक खाता (संख्या 10223102494) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूपी सिविल सचिवालय लखनऊ शाखा में सक्रिय है। इसी खाते से जुड़ा एक बैंक लॉकर है, जिसमें संदिग्ध और गोपनीय दस्तावेजों की मौजूदगी की आशंका जताई गई। इस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर नियमानुसार लॉकर को फ्रीज करने की कार्यवाही की।

जांच में यह लॉकर प्रथम दृष्टया आपराधिक गतिविधियों से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले में आगे की जांच एवं विधिक प्रक्रिया जारी है।

आफ्सा अंसारी के खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली, गैंगस्टर एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं शामिल हैं। गाजीपुर और नंदगंज थाना क्षेत्रों में कुल नौ मामलों में वह नामजद आरोपी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page