Connect with us

मुम्बई

मुंबई में भारी बारिश, कई ट्रेनें रद्द होने से रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Published

on

रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल सेवाओं पर असर

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मॉनसून मेहरबान हो गया है। पिछले कुछ दिनों से मुंबई समेत उपनगरों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। जिसके वजह से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, ऑफिस जाने वाले वर्कर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात भर हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। ऐसे में कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ जगहों पर लोकल सेवाएं धीमी गति से चल रही हैं।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल सेवा पटरी पर पेड़ गिरने के कारण बंद कर दी गई। कल्याण और कसारा के बीच पहाड़ी की मिट्टी ट्रैक पर गिरने और ओएचई को सपोर्ट करने वाले खंभे के झुक जाने की घटना हुई। पनवेल-कलंबोली इलाके में ट्रैक डूब गया है।

Advertisement

कहां किस लोकल पर हुआ असर‌ ?

(1) वडाला में पानी भर जाने के कारण गोरेगांव-सीएसएमटी लोकल को अगली सूचना तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

(2) भांडुप स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे सेंट्रल रेलवे लाइन प्रभावित हुई है।

(3) सेंट्रल रेलवे पर कर्जत-खोपोली, कसारा से सीएसएमटी लोकल केवल ठाणे तक चल रही हैं और आगे रद्द कर दी गई हैं।

Advertisement

(4) कुर्ला-मानखुर्द स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण हार्बर रूट की लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में मुंबई समेत पूरे राज्य में और भारी बारिश की संभावना जताई है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page