वाराणसी
मिशन 2027 के मद्देनजर भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाये सपाजन : सुरेन्द्र सिंह पटेल
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के नयापुर गाँव मे रविवार को आयोजित सेवापुरी विधानसभा समाजवादी पार्टी के समीक्षा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं, वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है छात्र युवा बेरोजगार बहुत ही परेशान है, जहां देखो वहां भ्रष्टाचार व्याप्त है चाहे तहसील हो, चाहे थाना हो बिना पैसे का कहीं काम नहीं हो रहा है।
इधर विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी प्रतिनिधि विहीन लग रहा है। विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी के सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि आप लोग मिधन 2027 के मद्देनजर घर घर जाकर के समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताएं और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन करे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राजभर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी के साथ-साथ वाराणसी जनपद के किसानों के बहु फसली उपजाऊ जमीन औने पौने दाम में डंडे के बल पर लेकर के उद्योगपतियों को बेच रही है। आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में किसानों के जमीनों की सर्किल रेट आज तक नहीं बढ़ाई गई जब भाजपा सरकार आई थी तो नारा दिया गया था किसानों कि आय दुगनी करेंगे आज दुगनी करने की जगह किसानों की पुश्तैनी जमीनों को लूटा जा रहा है ।हम वाराणसी जनपद के किसानों से अपील करेंगे की इस बहरी गूंगी सरकार को उखाड़ फेके और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिन्द, व संचालन राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ यादव, रामप्रकाश पटेल ,सुजीत यादव, रंजीत पटेल, मुस्तकीम अंसारी,विवेक पटेल, हाजी कमालुद्दीन, रामराज पटेल, बलराम राजभर विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी के सेक्टर प्रभारी जोनल प्रभारी बूथ प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
