गाजीपुर
मिशन शक्ति 5 : महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जन जागरूकता अभियान
गाजीपुर। मिशन शक्ति 5 के तहत महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर जनपद के सभी थानों में मंगलवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों से संबंधित शासन और पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।
महिला हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी:
अभियान के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 और 1098 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और उससे संबंधित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर भी जागरूक किया गया।

महिलाओं और बालिकाओं को उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है।
जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास:
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें।
