Connect with us

वाराणसी

मिशन शक्ति अभियान: वाराणसी कमिश्नरेट में महिलाओं की सुरक्षा को मिली नई ताकत

Published

on

स्कूल से बाजार तक बेटियों के साथ संवाद में जुटी पुलिस

टोल फ्री नंबर 1090 और 112 की जानकारी के साथ जागरूकता फैला रही महिला पुलिस

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए 128 बीटों का गठन किया है। इन बीटों में तैनात कुल 327 अधिकारी और कर्मचारी महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी टोल फ्री नंबरों 1090 और 112 की जानकारी भी दे रहे हैं।

इन बीटों में 37 महिला उपनिरीक्षक, 5 महिला मुख्य आरक्षी और 248 महिला आरक्षी के साथ 5 पुरुष दरोगा, 13 पुरुष मुख्य आरक्षी और 19 पुरुष आरक्षी भी शामिल हैं, जो सामूहिक रूप से समाज के हर वर्ग में सुरक्षा भावना को मजबूत कर रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी महिला एवं अपराध नम्रीता श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन शक्ति की सफलता के लिए कमिश्नरेट पुलिस स्कूल, कॉलेजों से लेकर मोहल्लों और बाजारों तक जाकर बेटियों से संवाद स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं।

Advertisement

मिशन शक्ति के इस जन-जागरूकता अभियान के जरिए न सिर्फ महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हो रहा है, बल्कि समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना भी और मजबूत हो रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page