Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में दर्शनार्थियों से भरी अनियंत्रित टैक्टर टाली समेत गड्ढे में पलटने से एक की मौत, दर्जनों घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर दर्शन कर लौट रहे बच्चे और महिला समेत दर्शनार्थियों से भरी एक ट्रैक्टर लालपुर से तख्खू के बउली जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पलटने से एक दर्शनार्थी की मौत हो गई तो वहीं अन्य दर्जनों लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार (झारखण्ड) के रांची जिला के ग्राम बेंदी थाना लातेहार निवासी रिंकू लोहारा उम्र 23 वर्ष पुत्र शकुल लोहारा (कपसेठी) के अर्जुनपुर स्थित ईट भट्टे से अपने सभी सगे संबंधियों के साथ टैक्टर से शुक्रवार को सुबह मिर्जापुर के (अदलपुर) शीतला धाम दर्शन करने गया था। दर्शन कर वापसी लौटते वक्त लालपुर से तख्खू के बउली जाने वाले मार्ग पर एक तीव्र मोड़ान पर टैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत सीधे गड्ढे में जा पलटा जिससे वहां चीख पुकार मच गई।

देखते-देखते वहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना में महिला बच्चे समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में चालक वीरेंद्र कुमार ओरांव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर लातेहार, विनोद उम्र 35 वर्ष, रिंकू 23 वर्ष, मंगल 35 वर्ष उनकी पत्नी मंजू 30 वर्ष, बेटी प्रियांशु 7 वर्ष निवासी (झारखंड) लहरदगा संदीप 29 वर्ष, रिंकी उम्र 20 वर्ष, शीला, उम्र19 वर्ष, रेशमी उम्र 16 वर्ष, शिवोध, ब्रह्मदेव, प्रदीप उम्र 32 वर्ष, बल्ली 28 वर्ष है।

इधर सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय व हल्का दारोगा मधुसूदन त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को वाराणसी स्थित एक अस्पताल भेजवा दिया। जिसमें से रिंकू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही दो अन्य की हालत चिंताजनक बताई गई। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बहनों में अकेला था, ईट भट्टे पर काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना में मां सीता देवी ने इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हो गई। वही 3 वर्षीय बच्ची के ऊपर से उठ गया पिता का साया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page